Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जिस्पा से दिल्ली के लिए HRTC बस सेवा शुरू, यहां जानें किराया और टाइमिंग

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
केलांग, 29 मई। लाहौल-स्पीति की खूबसूरत वादियों में घूमने का सपना देखने वाले पर्यटकों और दिल्ली से हिमालय की वादियों तक आरामदायक सफर चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने 28 मई से दिल्ली–जिस्पा Himsuta AC Volvo 2×2 बस सेवा शुरू करने जा रहा है, और सबसे खास बात यह है कि इस शानदार सफर का किराया मात्र 2350 रूपये रखा गया है।

अब पर्यटक दिल्ली से सीधे लग्जरी वॉल्वो बस में सफर करते हुए अटल टनल की रोमांचक यात्रा का आनंद ले सकेंगे। रास्ते में कुल्लू, मनाली, सिस्सू और केलांग की मनमोहक वादियां इस सफर को और भी यादगार बना देंगी। पहले जहां यात्रियों को मनाली तक ही वॉल्वो बस को सुविधा मिलती थी, वहीं अब सीधे जिस्पा तक आरामदायक यात्रा संभव हो पाएगी।

यह HRTC की Himsuta AC Volvo 2×2 बस दिल्ली से रात 8 बजे रवाना होकर चंडीगढ़, मंडी, कुल्लू, मनाली और केलांग होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे जिस्पा पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस जिस्पा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस नई वॉल्वो बस सेवा से न केवल पर्यटन को नया बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों, कर्मचारियों और यात्रियों को भी बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। खास बात यह है कि मात्र 2350 रूपये में मिलने वाला यह आरामदायक सफर पर्यटकों के लिए किसी शानदार हिमालयी रोड ट्रिप से कम नहीं होगा। अगर आप भी इस गर्मी में बर्फीली वादियों, ठंडी हवाओं और हिमालय की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली से जिस्पा की यह नई HRTC की वॉल्वो सेवा आपके सफर को यादगार बना सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!