Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स
हमीरपुर, 05 मई। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत गारली क्षेत्र के धबड़ियाणा में कार के खाई में गिरने से 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया, लेकिन जख्मों की ताव को न सहते हुए पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायलों का हमीरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धबड़ियाणा के पास चालक कार पर से अचानक अपना संतुलन खो बैठा जिससे कार सीधे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए व चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार चारों कार सवार गारली के पास वाहिना में एक समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। कार में रमेश चंद्र पुत्र भगत राम, संतोष कुमारी पत्नी रमेश चंद वासी महाल दलालडी भोरंज, पृथ्वी चंद पुत्र बीरबल तथा सरोज कुमारी पत्नी पृथ्वी चंद गांव महल लपोडू डाकघर बलोह टौणी देवी सवार थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तथा एक घायल को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। बता दें कि एक दिन पहले भीषण तूफान के चलते चीड़ की पत्तियां सड़क पर बड़ी मात्रा में बिछ गई हैं जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। इससे दोपहिया वाहनों के साथ ही चौपहिया वाहनों को भी खतरा बना हुआ है। जरा सी ब्रेक लगाने पर गाड़ी एकदम से स्किड होकर अनियंत्रित हो जाती है। 

इस संबंध में डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि हादसे में घायलों को मैडीकल कालेज हमीरपुर रैफर कर दिया गया है, जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर घटना के कारण की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!