न्यूज अपडेट्स
कांगड़ा, 01 मई। पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत गग्गल पुलिस ने बनोई पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाकर एक 13 साल के बच्चे से 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस थाना गग्गल के प्रभारी उधम सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल रात के करीब 9 बजे एएसआई मनजीत सिंह ने बनोई पुल के पास आने जाने वाले वाहनों को चैक करते समय एक एचआरटीसी बस (जो कि अमृतसर से बैजनाथ को जा रही थी) चैकिंग के दौरान एक 13 साल के बच्चे से (जो कि सीट पर अकेला बैठा हुआ था) उसे प्यार से अपना पिट्ठू बैग चैक करवाने का आग्रह किया, जिसके उपरांत बैग चैक करने पर उसके अंदर 130.48 ग्राम चिट्टा पाया गया।
पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि यह नशीला सामान उसे अमृतसर में उसके एक रिश्तेदार ने दिया था और उसे बस में बैठा कर कहा था कि 'आप चलो मैं आकर आपसे सामान ले लूंगा।' पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे के रिश्तेदार तथा उससे जुड़े नेटवर्क तक पहुंचने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
