न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 24 मई। बिलासपुर से बंदला के लिए HRTC बिलासपुर प्रबंधन ने रूटों को सस्पेंड कर दिया। आपको बता दें जब बस रूट पर नहीं गई तो कुछेक यात्री अड्डा प्रभारी से बस रूट पर नहीं जाने का कारण पूछा तो कहा बस रूट पर नहीं जाएगी जहां शिकायत करनी है कर लो।
जानकारी के अनुसार 11: 10 पर और 12:30 बजे बंदला के लिए रूट पर बस नहीं भेजी गई। यात्री बस अड्डे में इंतजार करते रहे लेकिन जब बस नहीं आई तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई और कोई संतोषजनक जवाब यात्रियों को नहीं मिला।
उधर, पूर्व युवा कांग्रेस सचिव अनिल कश्यप ने बताया डिपो की इस अव्यवस्था से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी है और तुंरत सम्बधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
