न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 30 मई। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में लगभग 38 वर्षों तक समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने के उपरांत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल आज 30 मई, 2026 को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
नवंबर 1988 में परिवहन विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ करने वाले राजेश कुमार कौशल ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
अपने सेवाकाल में उन्होंने परिवहन संबंधी सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी कार्यनिष्ठा, सरल व्यवहार और कर्तव्यपरायणता के कारण वह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन के बीच विशेष पहचान रखते हैं
सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनके दीर्घ, सफल एवं प्रेरणादायी सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की है। राजेश कुमार कौशल की सेवाएं परिवहन विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
