न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 05 मई। बिलासपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौणी के पास कार्रवाई की। दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। उससे 5.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस दौरान दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिशांत ठाकुर, निवासी गांव नालटी, डाकघर कंदरौर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।
एसपी संदीप धवल ने मामलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और कहां डिलीवर होना था। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
