Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बस अड्डे पर निजी बस कंडक्टर की महिलाओं ने चप्पलों से की पिटाई, शिकायत पर मामला दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 अप्रैल। घुमारवीं बस स्टैंड पर उस समय हंगामा मच गया जब दो महिलाओं ने निजी बस चालक पर चप्पलों व जूतों से खूब छितर-परेड की। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जोगिंदर सिंह निवासी गांव सुमाड़ी, डाक लैहड़ी सरेल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर संबंध रखता है  और वह हुसैन बस सर्विस घुमारवीं में बस कंडक्टर हैं। 

जोगिंदर ने बताया कि वंदना कुमारी और उसकी भाभी, दोनों ने दिन के समय उन्हें घुमारवीं बस स्टैंड पर रोका और उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौच की, कपड़े फाड़े और इस दौरान उसके गले की सोने की चेन भी गुम हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवाया। पीड़ित चालक की शिकायत के आधार पर थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया गया है । 

डीएसपी विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है छानबीन जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!