न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 03 अप्रैल। बिलासपुर जिले के स्वारघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 51 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार देर रात अपना ढाबा बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान गरा संपर्क सड़क के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और ढांक से नीचे फोरलेन सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
