Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पशु मित्र बनने का मौका, बिलासपुर में 20 अप्रैल को फिजिकल टेस्ट आयोजित

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 13 अप्रैल। पशुपालन विभाग में पशु मित्र पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण का आयोजन 20 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डॉ. के.एल. शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि उपमंडल श्री नैना देवी जी के अंतर्गत कुल 5 पदों को भरने के लिए यह परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। शारीरिक परीक्षण प्रातः 9:00 बजे से कैहलूर सिंथेटिक एथलेटिक मैदान, लुहणू (बिलासपुर) में शुरू होगा।

डॉ. शर्मा के अनुसार, पशु चिकित्सालय बस्सी, स्वारघाट, घवांडल तथा पशु औषधालय धुलेहत और नांगे ठाकुर के लिए एक-एक पद भरा जाना है। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने सभी उम्मीदवारों से समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!