Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मनाली से पालमपुर जा रहे व्यक्ति की कार में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक कार के अंदर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मंडी जिला अंतर्गत पद्धर उपमंडल के सालगी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय लोहरी राम पुत्र स्वर्गीय टेहंकु राम, निवासी गांव कण्डगवाल टिक्कर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। लोहरी राम 16 अप्रैल को मनाली से अपने घर पालमपुर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी कमांद को सूचना मिली थी कि सालगी मोड़ के पास एक कार (HP 01 D 6868) काफी समय से संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय मैकेनिक की मदद से कार के दरवाजे खोले, तो चालक की सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रीय फोरेंसिक साइंस लैब (RFSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। शव में सड़न शुरू हो चुकी थी। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!