Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

STF कुल्लू की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर में कार सवार 4 युवकों से चरस बरामद

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 19 अप्रैल। नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने बिलासपुर के बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की एक कार से 376 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कार सवार हरियाणा के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नशे की एक खेप लाई जा रही है। इसी आधार पर टीम ने बलोह टोल प्लाजा के समीप विशेष नाका लगाया था। चैकिंग के दौरान हरियाणा नंबर (HR 95A-3538) की एक कार वहां पहुंची, जिसे टीम ने रुकने का इशारा किया। 

कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 376 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार सूरज कुमार (जींद), अजय कुमार (रोहतक), शुभम पंचाल (जींद) और देव कदयान (झज्जर, हरियाणा) को हिरासत में ले लिया। 

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बारीकी से इस बात की जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। फिलहाल, आगामी तफ्तीश घुमारवीं पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!