Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बड़ा हादसा टला: कीरतपुर मनाली फोरलेन पर अचानक गिरा नवनिर्मित डंगा, सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 08 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी के जागर नाला के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ नवनिर्मित फोरलेन का एक डंगा (Retaining Wall) अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे लगभग 30 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त वहां कोई वाहन या पैदल यात्री मौजूद नहीं था, वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों में प्रशासन और निर्माण कंपनी के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यह डंगा हाल ही में दोबारा बनाया गया था क्योंकि पहले भी यह इसी जगह से गिर चुका था। अभी मानसून की बारिश शुरू भी नहीं हुई है, उससे पहले ही डंगे का ढह जाना इंजीनियरिंग डिजाइन और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 

डंगा गिरने के कारण आसपास की अन्य सुरक्षा दीवारों में भी गहरी दरारें आ गई हैं। इससे पहाड़ी के ऊपरी हिस्से पर बसे लगभग 20 परिवारों के घरों पर संकट मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी सूरत राम ने चिंता जताते हुए कहा कि पूरा इलाका दहशत में है। अगर वैज्ञानिक तरीके से जल्द ही पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो पूरी पहाड़ी धंस सकती है, जिससे कई घर जमींदोज हो सकते हैं।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बचाव में कहा कि मिट्टी के खिसकने (सेटलमेंट) की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब विशेषज्ञों की सलाह लेकर नए और मजबूत डिजाइन के साथ निर्माण किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कंपनी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तुरंत निरीक्षण किया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!