Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चलती वोल्वो बस को रोककर थार सवारों ने किया चाकू से हमला, घायल टांडा रेफर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
पालमपुर, 09 अप्रैल। कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बीड़ से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस पर थार में सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:40 बजे की है, जब बस थुरल के बैरघट्टा के सुनसान मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान एक थार गाड़ी ने बस को बीच रास्ते में रोक लिया। गाड़ी में सवार हमलावरों ने अचानक बस में घुसकर ड्राइवर और कंडक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों के पीठ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद घायलों को थुरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू में कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पठानकोट के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से चाकू, पिस्टल और चिट्टा (नशा) भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को सीज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!