Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

जयराम ठाकुर का कांग्रेस मुक्त करने का दावा महज भ्रम, विक्रमादित्य बोले PM मोदी नहीं कर पाए

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 10 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। सुंदरनगर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो नेता अपने कार्यकाल में मिशन रिपीट को मिशन डिफीट में बदल चुके हों, उन्हें इस तरह के बड़े दावे करना शोभा नहीं देता। 

विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को कांग्रेस मुक्त नहीं कर पाए तो जयराम ठाकुर का यह दावा महज एक भ्रम है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में जयराम ठाकुर का यह भ्रम पूरी तरह टूट जाएगा और जनता कांग्रेस की नीतियों पर अपना विश्वास दोहराएगी।

सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं और ट्रोलिंग पर विराम लगाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने साफ किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक विरासत और प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना निराधार है। इस दौरान उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि 1977 में जब कांग्रेस का सबसे कठिन दौर था और प्रदेश में पार्टी का ढांचा लगभग समाप्त हो गया था, तब वीरभद्र सिंह ने अपने निजी निवास हॉलीलॉज से वर्षों तक पार्टी को संभाला और मजबूत किया। ऐसे में उन्हें किसी से भी कांग्रेस निष्ठा का प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह ने वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन विषयों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार अनुभवी नेताओं के सुझावों को गंभीरता से लेगी और यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नरेश चौहान भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!