न्यूज अपडेट्स
कांगड़ा, 15 अप्रैल। हिमाचल पथ परिवहन विभाग यानी एचआरटीसी. सूबे में एचआरटीसी हमेशा सुर्खियों में रहता है. अब ताजा मामला भी मारपीट से जुड़ा है. हालांकि, इस पर मारपीट के आरोप बस के कंडक्टर और ड्राइवर पर लगे हैं. विभाग ने दोनों कर्मचारियों को रूट से हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ-हरिद्वार रूट पर 10 अप्रैल को यह घटना पेश आई थी. यहां पर रूट प जा रही एचआरटीसी बस के चालक और परिचालक पर यात्री से मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया. फिलहाल, चालक-परिचालक के खिलाफ मारपीट को लेकर निगम प्रबंधन से ऑनलाइन शिकायत मिली है. शिकायत मिलने के बाद बैजनाथ डिपो के आरएम ने दोनों कर्मियों को संबंधित रूट से हटा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
चंबा के सिंहुतां के उपला मलाहड़ा के रहने वाले डॉ. राहुल शर्मा निवासी ने अपनी शिकायत में लिखा कि 10 अप्रैल को वह कांगड़ा से हरिद्वार जाने के लिए बस में सवार हुए थे. उन्होंने चंडीगढ़ तक का टिकट लिया था. क्योंकि आगे उनके दोस्त ने भी बस में सवार होना था. हालांकि, चंडीगढ़ में उनका दोस्त बस में सवार नहीं हुआ. इस बीच वह नींद में होने की वजह से चंडीगढ़ से आगे की टिकट नहीं ले पाए. हालांकि, रात को क़डंक्टर ने उन्हें जगाया और फिर विवाद हो गया. इस दौरान कडंक्टर और चालक ने मारपीट और उनका सिर फाड़ दिया. रात को ही भगवानपुर जगह में उनका इलाज किया गया।
शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने मोबाइल से पेमेंट के लिए कहा था लेकिन पैसे नहीं लिए. राहुल ने कहा कि नकद भुगतान करने पर भी गलत टिकट बनाई और बाकी पैसे वापस नहीं दिए. उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो परिचालक ने उनके मुंह पर मुक्का मार दिया. इसके बाद चालक और परिचालक दोनों ने मिलकर उन्हें गालियां देते हुए बस से उतारने की कोशिश की. उन्होंने हरिद्वार बस अड्डे में निगम के अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी और ऑनलाइन शिकायत भी प्रबंधन को भेजी है. अमर उजाला अखबार ने आरएम बैजनाथ शशांक के हवाले से लिखा कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों कर्मी दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
