Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी गाड़ी, 3 की मौके पर हुई मौत, अन्य घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 05 अप्रैल। जिला कुल्लू के बंजार में एनएच-305 पर सोझा के पास जलोड़ी में 20 पर्यटकों से सवार ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए। सभी पर्यटक हैं। 

जानकारी के अनुसार पर्यटक ट्रैवलर में घूमने के लिए जलोड़ी आए थे। जब वापस बंजार की तरफ आ रहे थे तो सोझा के पास जलोड़ा में भरेघा री जान नामक स्थान पर ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में चालक समेत 20 यात्री सवार थे। रात 8 बजे के करीब हुए इस हादसे में कई पर्यटकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पतालों में रैफर किया गया है, वहीं 12 लोगों को रैस्क्यू किया गया था।। सूचना मिलते ही बंजार प्रशासन मौके पर पहुंचा और रैस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं।

3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि बंजार के सोझा के समीप के पास ट्रैवलर दुर्घटना हुई है जिसमें 3 लोगों को मौत हो गई है। जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया। 

वही तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा के अनुसार एक यात्री वाहन में 20 लोग सवार थे। उन्होंने भी 3 लोगों की मौत होने बारे बताया। रैस्क्यू अभियान देर रात तक जारी रहा। अनुपमा, क्रियान करण फिजा, आयुषी, लियाकर, अनुराग, अरनव, मोहित शशि, मोहित अमित, निकिता, दीनू ,अलसी, दीपाली, इन लोगों का प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल बंजार में किया जा रहा है बाकी लोगों को भी रैस्क्यू करके अस्पताल लाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!