Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: युवती के साथ दुष्कर्म के बाद धमकी, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 22 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवती के साथ दुष्कर्म और धमकी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी जान-पहचान कुतबु नामक व्यक्ति के साथ करीब 7 साल पहले हुई थी। उसने उसे निकाह करने और अपना घर बसाने का सपना दिखाया। 

युवती का आरोप है कि इस झूठे भरोसे के जाल में फंसाकर व्यक्ति ने 4 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उससे 50 हजार रुपये भी लिए है। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!