Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पंजाब पुलिस और कुल्लू पुलिस का संयुक्त ऑप्रेशन, कुख्यात गैंगस्टर सहित 8 गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 25 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वैस्टिगेशन एजैंसी और कुल्लू पुलिस ने एक संयुक्त ऑप्रेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मणिकर्ण के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कुख्यात गैंगस्टर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये आरोपी बीते वीरवार को मणिकर्ण पहुंचे थे और वहां एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। पंजाब पुलिस को इन लोगों की लोकेशन और गतिविधियों की भनक लग चुकी थी। पुलिस लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। जब ये आरोपी बरशैणी से मणिकर्ण की तरफ वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिल्ला के पास इन्हें दबोच लिया। इस कार्रवाई में कुल्लू पुलिस ने पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग किया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों में मुख्य आरोपी पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह है। उसके साथ राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर, राजबिंद्र और 2 महिला साथी कोमल व तलविंदर कौर को भी हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में 20 अप्रैल को उस पर बीएनएस  की धारा 109, 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति के घर पर गोलीबारी कर फिरौती के लिए डर का माहौल बनाने का प्रयास किया था।

कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के आपसी तालमेल का परिणाम है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके नैटवर्क और भविष्य की अन्य आपराधिक योजनाओं व संपर्कों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!