Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई HRTC बस, चालक की सूझबूझ से बचीं 50 यात्रियों की जान

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मुबारकपुर, 12 अप्रैल। धर्मशाला से होशियारपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस रविवार को मुबारकपुर भरवाईं के पास हादसे का शिकार हो गई। 

बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिसके चलते चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित करने की कोशिश की और उसे सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। टक्कर के कारण बस में बैठे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर चालक समय रहते निर्णय न लेता तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी और बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। चालक की सूझबूझ और साहस की सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!