Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बद्दी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 17 अप्रैल। सोलन जिले के बद्दी में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एसपी विनोद धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि उस दिन तीनों साथी शराब पी रहे थे, फिर अचानक किसी बात को लेकर इनके बीच कहासूनी हो गई।

जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियो ने मृतक पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह दोनों मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने इस मामले को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफतला हासिल की। जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी।

हालांकि पुलिस ने हत्या की असल वजह नहीं बताई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार निवासी बिहार व राहुल सिंह निवासी नूरपुर कांगड़ा के रुप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान ओमकार चौधरी, निवासी जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रुप में हुई है। 

14 अप्रैल को पुलिस थाना बद्दी में यह मामला दर्ज किया गया था, पुलिस को बिलांवाली लबाणा क्षेत्र के खेतों में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!