Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर में लोन रिकवरी के दौरान हमला: कर्जदार ने बैंक कर्मियों को कमरे में बंद कर पीटा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 02 अप्रैल। हमीरपुर में लोन की किस्त उगाही करने गए बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना हमीरपुर में केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रशांत कुमार और उनके सहकर्मी राजेंद्र पाल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव डवरेहडा में राहुल शर्मा के घर कर्ज की बकाया राशि वसूलने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर राहुल शर्मा की माता ने उन्हें अंदर बैठने के लिए कहा।

पीड़ितों के मुताबिक, जैसे ही वे कमरे में बैठे, राहुल शर्मा अचानक वहां पहुंचा और अपनी माता को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी और बैंक कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

कर्मचारियों ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और दरवाजा खोलकर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई। ब्रांच मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को पहले ही लोन की बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया था और उसने 25 मार्च तक भुगतान करने का आश्वासन भी दिया था। भुगतान न होने पर वे 31 मार्च को फोन के माध्यम से संपर्क कर उसके घर पहुंचे थे।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!