Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नौकर ने मालिक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से की हत्या, आरोपी नौकर मौके से फरार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 14 मार्च। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सलवाड़ के गूगा मल्होट के जंगल में पैसों के कथित लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक नौकर ने अपने ही मालिक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नौकर मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल खुद मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाल रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कुल्लू जिले का, जबकि आरोपी नौकर कांगड़ा जिले के पालमपुर का निवासी बताया जा रहा है। ये लोग (एक मालिक और दो नौकर) अपनी भेड़-बकरियों (पशुधन) के साथ बीते दिसम्बर महीने से गूगा मल्होट के जंगल में डेरा डाले हुए थे। 

बताया जा रहा है कि बीती रात मालिक और आरोपी नौकर के बीच पैसों के कथित लेन-देन को लेकर तीखी बहसबाजी हुई थी। इसके बाद आरोपी नौकर ने गहरी नींद में सो रहे मालिक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान मालिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नौकर जंगल के रास्ते फरार हो गया।

वहीं दूसरे नौकर ने हिम्मत जुटाकर घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना तलाई को दी। सूचना मिलते के बाद तलाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। पुलिस घटना के चश्मदीद दूसरे नौकर से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर रवाना कर दी गईं हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!