Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: हिटलर के मंत्री से कर दी CM सुक्खू की तुलना, षड़यंत्र रचने में माहिर है CM सुक्खू: जयराम ठाकुर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 29 मार्च। मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकर ने कभी हमारे समय खोले गए संस्थान बंद करते तो कभी हमारी योजनाओं को बंद करते हुए साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा किया है। 3 साल के कार्यकाल में उनसे कोई बड़ी लकीर खींची नहीं जा सकी इसलिए वह औरों की खींची हुई लकीर मिटाने में लगे हैं, यह किसी नेता का बड़प्पन नहीं होता।

हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में इस योजना के तहत किसी भी पुरुष की बच्चेदानी का ऑप्रेशन होने की बात पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सदन में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और स्पष्ट किया कि उपचार कराने वाले सभी लाभार्थियों का विवरण सरकार के पास उपलब्ध है, जिसकी निष्पक्ष जांच उनके घर जाकर की जा सकती है। 

जयराम ठाकुर ने तर्क दिया कि पूर्व भाजपा सरकार ने हिमकेयर के तहत विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए विशिष्ट पैकेज निर्धारित किए थे और मुख्यमंत्री केवल उन्हीं तकनीकी पैकेजों का हवाला देकर जनहित की इस योजना को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे अलावा भरमौर के विधायक और न्यूरो स्पैशलिस्ट डॉ. जनक राज पहले ही सदन में इस तकनीकी विषय पर विस्तृत तथ्यात्मक विवरण देकर मुख्यमंत्री को बेनकाब कर चुके हैं। जिससे यह साफ होता है कि सरकार केवल राजनीतिक द्वेष के चलते पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी। नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सत्ता परिवर्तन होने पर भ्रष्टाचार की सभी परतें खुलेंगी, जिससे कई बड़े चेहरों का बेनकाब होना तय है।
 
जयराम ने कहा कि जिन झूठी गारंटियों के दम पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई, आज उन पर बात करने से ही कांग्रेस के नेता भागते हैं। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के पास उनकी झूठी गारंटियों पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है, इसलिए वह अब पूर्व सरकार की योजनाओं को बदनाम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को झूठ बोलने और षड्यंत्र रचने में माहिर करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय हिटलर के प्रोपेगंडा मंत्री जोसेफ गोएबल्स की तरह एक ही झूठ को बार-बार बोलकर, अपने सरकारी तंत्र से उसे प्रचारित करवा कर, अपने झूठ को सही साबित करना चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!