न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 14 मार्च। चिट्टा तस्करी के संलिप्त डियारा सेक्टर बिलासपुर के एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर पुलिस ने 3.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डियारा में एक घर में नशे का कारोबार किया जा रहा है और यदि पुलिस वहां पर दबिश दे तो नशे का काफी सामान बरामद हो सकता है।
इस पर शहरी पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र चौधरी की अगुवाई में पुलिस ने संबंधित घर में दबिश दी और एक कमरे से 5 पुड़ियों में रखा गया यह चिट्टा बरामद किया। पुलिस को मौके से कुछ फायल पेपर व जले हुए नोट भी मिले हैं।
आरोपित की पहचान अमित कुमार उर्फ पिंटू निवासी वार्ड नंबर आठ डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। यहां बता दें कि आरोपित काफी समय से चिट्टा तस्करी के संलिप्त है और उसके खिलाफ चिट्टा तस्करी के तीन मामले भी दर्ज है।
