Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: खाई में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, चार दिनों से था लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 मार्च। हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब  खाई से घुमारवीं के एक लापता युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र के आनंद शर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घुमारवीं तहसील के हिमर गांव का निवासी आनंद शर्मा बीते बुधवार को (11 मार्च) अपने घर से मोहाली जाने के लिए निकला था, लेकिन मोहाली पहुंचने से पहले ही उसका परिजनों से संपर्क टूट गया। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने 13 मार्च को घुमारवीं थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

शनिवार दोपहर को स्वारघाट पुलिस को सूचना मिली थी कि टोल प्लाजा ग्रामोड़ा और एंट्री टैक्स टोल बैरियर के नजदीक गर बघेरी सड़क से नीचे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सड़क किनारे ही युवक की स्कूटी खड़ी मिली। शव काफी गहराई और घनी झाड़ियों के बीच होने के कारण उसे निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंततः हाइड्रा मशीन की मदद से शव को सड़क तक लाया जा सका।

घटनास्थल पर स्वारघाट और घुमारवीं, दोनों थानों की पुलिस टीमें मौजूद रहीं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश। युवक की स्कूटी का सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा मिलना मामले को संदिग्ध बना रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!