Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

PRTC के बेड़े में जुड़ेंगी 600 नई बसें, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे कैमरे

Anil Kashyap
By -
0
600 new buses to be added to PRTC fleet, cameras to be installed for passenger safety
PRTC New Bus

न्यूज अपडेट्स 
चंडीगढ़, 10 मार्च।  पंजाब सरकार ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार जल्द ही पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के बेड़े में करीब 600 नई बसें शामिल करने जा रही है। इससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।

सरकार की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी बसों में कैमरे लगाने का निर्णय भी लिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक बस के अंदर दो कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे बस के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

इसके अलावा पंजाब में महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। महिलाएं केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर पंजाब रोडवेज और PRTC की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकती हैं। इस सुविधा का बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ उठा रही हैं।

सरकार का मानना है कि नए बसों के शामिल होने और सुरक्षा के आधुनिक इंतजामों से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिल सकेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!