Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

लक्की ओबराय कत्लकांड में आरोपी का एनकाउंटर, पिस्तौल भी किया बरामद, जांच ने जुटी पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
पंजाब, 07 फरवरी। लक्की ओबराय कत्लकांड में एक और महत्वपूर्ण मोड़ आया है। अमृतसर पुलिस ने इस कुख्यात मामले में एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। 

यह घटना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई थी और मुठभेड़ में उसे पिस्तौल सहित काबू किया गया है। जानकारी अनुसार गोली लगने के बाद अमृतसर पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमृतसर पुलिस को सूचना मिली कि लक्की ओबराय कत्लकांड से जुड़े एक संदिग्ध आरोपी की मौजूदगी अमृतसर में है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी शमिंद्र सिंह के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को नियंत्रित कर लिया और उसे पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। 

आरोपी के कब्जे से बरामद पिस्तौल और अन्य साक्ष्य मामले की दिशा बदल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पूछताछ से हत्या के पीछे की साजिश, अपराधियों के नेटवर्क और अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता चल सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!