Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन कार्यों की प्रगति की समीक्षा, विकास कार्यों में बाधा बर्दाश्त नहीं, प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस निगरानी के निर्देश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 27 फरवरी। जिला मुख्यालय के बचत भवन में भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन परियोजना के प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की।

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है और इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना जिला प्रशासन तथा सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और परियोजना की गति को हर हाल में बनाए रखा जाएगा।

बैठक में रेलवे अधिकारियों ने अवगत करवाया कि कई बार स्थानीय लोग विभिन्न मांगों या मुद्दों को लेकर निर्माण स्थल पर पहुंच जाते हैं, जिससे कार्य बाधित होता है। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में हाथापाई जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है। इस पर उपायुक्त ने एसडीएम नैना देवी तथा संबंधित डीएसपी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में रेलवे कार्य प्रगति पर है, वहां पुलिस की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और कानून व्यवस्था हर स्थिति में बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा स्थानीय प्रशासन और पुलिस के समन्वय से स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो वे सीधे संबंधित एसडीएम को अवगत कराएं। प्रशासनिक स्तर पर उचित हस्तक्षेप और समाधान की प्रक्रिया अपनाए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
बैठक के दौरान कंपनी को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सुरंग निर्माण कार्यों के कारण विभिन्न गांवों में मकानों को हुए संभावित नुकसान के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित भूमि मालिकों द्वारा मकानों को नुकसान पहुंचने के दावों पर कंपनी ने अवगत कराया कि इस संबंध में एनआईटी हमीरपुर से तकनीकी सर्वेक्षण करवाया गया है और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त बैठक में भूमि अधिग्रहण, फ्लाईओवर निर्माण, प्रभावित सड़कों के मुआवजे तथा अन्य लंबित मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सदर राजदीप सिंह, एसडीएम नैना देवी धर्मपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आरवीएनएल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!