Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 27 फरवरी। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में इधर-उधर कचरा फैंकने पर अब प्रति व्यक्ति 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने इधर-उधर कचरा फैंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी प्रक्रिया आरम्भ कर दी है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में गत दिनों विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बिलासपुर शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र की पहाड़ियों व नालों इत्यादि में अधिक कचरा फेंकने पर हाॅट-स्पाॅट बना दिए हैं जिससे महामारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है तो वहीं शहर की सुन्दरता भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों, दुकानों, संस्थानों इत्यादि से निकलने वाले गीला व सूखा कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाए अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को ही सौंपे ताकि शहर का पर्यावरण प्रदूषित न हो और सुंदरता भी बनी रहे।

उन्होंने नगर परिषद के समस्त लोगों से शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!