Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली में भीषण अग्निकांड, आग की चपेट में आया मकान जलकर राख

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 07 फरवरी। पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ क्षेत्र में शनिवार काे एक भीषण अग्निकांड सामने आया है। यहां एक खोखानुमा मकान आग की चपेट में आकर धू-धू कर जल गया। इस घटना में मकान मालिक अमर चंद निवासी ब्रुआ को करीब 2 लाख रुपए का आर्थिक नुक्सान हुआ है। 

राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन मकान में रह रहे 5 किराएदार परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 11:30 बजे लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक स्थानीय लोग कुछ कर पाते, तब तक पूरा ढांचा आग की भेंट चढ़ चुका था। हालांकि बाद में मनाली अग्निशमन केंद्र की टीम ने माैके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी सरनपत विष्ट ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी दिखाई, जिससे साथ लगती लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि यह मकान ब्रुआ निवासी अमर चंद पुत्र किशन चंद का था, जिसमें 5 परिवार किराए पर रह रहे थे। आग में किराएदारों के कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और आग लगने के कारणों की गहनता से छानबीन की जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि प्रभावितों को राहत प्रदान की जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!