Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: युवती से दरिंदगी, सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी के नाम पर कई बार बनाए संबंध

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल, जिला कुल्लू के महिला थाना में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने मनाली के रहने वाले एक युवक पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में संपर्क तोड़ लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, युवती की मुलाकात वर्ष 2014 में सोशल मीडिया के जरिए जगतसुख (मनाली) निवासी मेघ सिंह के साथ हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने शादी का वादा किया। हालांकि, वर्ष 2020 में युवक ने अचानक बातचीत बंद कर दी, लेकिन 2023 में उसने पुनः संपर्क साधा और शादी का झांसा देकर युवती को फिर से अपने जाल में फंसा लिया।

युवती का आरोप है कि 18 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक मनाली के एक होटल में आरोपी ने शादी का दबाव बनाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से आरोपी युवक ने न केवल युवती से दूरी बना ली, बल्कि उसके फोन कॉल का जवाब देना भी बंद कर दिया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने जांच तेज कर दी है। इस पर टिप्पणी करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और विभाग की ओर से नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!