Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

डेरा ब्यास प्रमुख बारे हरपाल चीमा का बड़ा बयान, पंजाब में नशा बेचने वाला मजीठिया बाबा जी का रिश्तेदार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंडीगढ़, 02 फरवरी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा बेचने वाले लोग बाबा जी के रिश्तेदार हैं।

आज जब पत्रकारों ने हरपाल चीमा से डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों द्वारा बिक्रम मजीठिया से मुलाकात के बाद उनके समर्थन में दिए गए बयान को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि बाबा जी एक बहुत बड़ी धार्मिक संस्था चलाते हैं। 

चीमा ने आगे कहा कि पंजाब में नशा बेचने वाला बिक्रम मजीठिया बाबा जी का रिश्तेदार है, इसी कारण बाबा गुरिंदर ढिल्लों उनसे मिलने गए थे।

वहीं, बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर हरपाल चीमा ने कहा कि ज़मानत मिलने का मतलब यह नहीं होता कि कोई व्यक्ति दोषमुक्त हो गया है या उसे किसी तरह का फायदा मिल गया है। ज़मानत में कई शर्तें होती हैं और अब उन्हें ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!