न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 20 फरवरी। अधिशाषी अभियंता विद्युत उप मण्डल-3 ई. दिनेश कौण्डल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जबली में 33 केवी यार्ड और 11 केवी यार्ड का जरुरी रख-रखाव व आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बिलासपुर में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रुप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को पूरे बिलासपुर शहर, नम्होल, एम्स अस्पताल, जुखाला व ऋषिकेश तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
