Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bharat Taxi ऐप ने ओला उबर की बढ़ाई टेंशन, करोड़ों यात्रियों की लगी मौज, यहां जानें फीचर्स

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
दिल्ली, 06 फरवरी। देश के परिवहन क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह देश की पहली सहकारी (Co-operative) कैब सर्विस है जो न केवल ओला और उबर जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे रही है बल्कि यात्रियों को 'ऑल-इन-वन' सुविधा भी दे रही है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कैब के साथ-साथ मेट्रो टिकट बुक करने का विकल्प भी दिया गया है।

भारत टैक्सी बाकी ऐप्स से अलग है क्योंकि यह प्रॉफिट के बजाय ड्राइवरों के कल्याण पर आधारित है। कंपनी ड्राइवर से कोई कमीशन नहीं लेती। राइड का पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाता है। यहां ड्राइवर सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी हैं। सहकार मॉडल होने के कारण इसका किराया ओला-उबर के मुकाबले काफी कम है और इसमें सर्ज प्राइसिंग (भीड़ के समय बढ़ा हुआ किराया) का कोई सिस्टम नहीं है।

सुपर ऐप के मुख्य फीचर्स

मेट्रो टिकट बुकिंग: ऐप की सर्विस कैटेगरी में जाकर यूजर आसानी से अपना मेट्रो स्टेशन चुनकर UPI के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट: ऐप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं को सपोर्ट करता है। जल्द ही इसमें अन्य भारतीय भाषाएं भी जुड़ेंगी।

सिंपल इंटरफेस: ऐप में लॉगिन करना बेहद आसान है। सिर्फ मोबाइल नंबर और OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन हो जाता है।

कई राइड ऑप्शंस: यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से भारत बाइक, भारत ऑटो, कैब इकोनॉमी और कैब प्रायोरिटी जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

स्मार्ट एड्रेस: बार-बार टाइपिंग से बचने के लिए यूजर्स अपने घर और ऑफिस का एड्रेस फेवरेट में सेव कर सकते हैं।


SOS बटन: यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐप में इमरजेंसी बटन दिया गया है, जो एक क्लिक में आपकी लोकेशन भरोसेमंद संपर्कों (Trusted Contacts) तक पहुंचा देता है।

कहां उपलब्ध है? सफल ट्रायल के बाद अब इसे दिल्ली-NCR में पूरी तरह लॉन्च कर दिया गया है। जल्द ही यह मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी शुरू होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!