Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शिमला और चंडीगढ़ के बीच हैली टैक्सी ने भरी उड़ान, सप्ताह में इतने दिन भरेगी उड़ान

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 31 जनवरी। शिमला व चंडीगढ़ के बीच शुक्रवार को हैली टैक्सी ने उड़ान भरी। इस दौरान चंडीगढ़ से शिमला और शिमला से चंडीगढ़ के लिए 5-5 यात्रियों ने सफर किया। हैली टैक्सी के माध्यम से यात्री मात्र 30 मिनट में गंतव्य तक पहुंच गए, जबकि सड़क मार्ग से 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। 

पवन हंस लिमिटेड, चंडीगढ़ व शिमला के बीच सप्ताह में 3 दिन सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को हैली टैक्सी सेवा संचालित करेगा। चंडीगढ़ से हैली टैक्सी सुबह 9.15 बजे उड़ान भरेगी और 9.50 बजे शिमला के संजौली हैलीपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद संजौली हैलीपोर्ट से हैली टैक्सी सुबह 9.55 बजे रवाना होगी और 10.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 

उल्लेखनीय है कि शिमला व चंडीगढ़ के अलावा शिमला-रिकांगपिओ व शिमला-कुल्लू के बीच हैली टैक्सी सेवा (हैली हॉप) को बीते 21 जनवरी को शिमला के संजौली स्थित हैलीपोर्ट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 

इसके बाद चंडीगढ़ व शिमला के बीच एक दिन उड़ान हुई थी और इसके बाद बर्फबारी के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी थी। उधर, हैरिटेज एविएशन सप्ताह के सातों दिन शिमला के संजौली हैलीपोर्ट से रिकांगपिओ रोजाना एक उड़ान और संजौली हैलीपोर्ट से कुल्लू रोजाना 2 उड़ानें संचालित कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!