Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC को नहीं मिला रिस्पॉन्स, चंबा से शिमला चलने वाली वोल्वो बस बंद

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 14 दिसंबर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने यात्रियों की कमी और लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए चंबा–शिमला वोल्वो बस सेवा को बंद कर दिया है। यह वोल्वो बस सेवा हाल ही में शुरू की गई थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में यात्री न मिलने के कारण निगम को यह फैसला लेना पड़ा।

जानकारी के अनुसार इस वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ 2 अगस्त 2025 को किया गया था। HRTC के वाइस चेयरमैन अजय वर्मा ने चंबा बस अड्डे से शिमला के लिए इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह चंबा से शिमला की सीधी वोल्वो बस सेवा थी, जो चंबा से चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचती थी।

इस वोल्वो बस में चंबा से शिमला का किराया 1852 रुपये निर्धारित किया गया था। हालांकि, अधिक किराया और सीमित यात्रियों के कारण इस रूट पर बस को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही थीं। इसके चलते HRTC को इस रूट पर लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।

HRTC प्रबंधन के अनुसार घाटे को देखते हुए फिलहाल इस वोल्वो बस सेवा को बंद कर दिया गया है। निगम का कहना है कि भविष्य में यात्रियों की मांग और व्यावसायिक संभावनाओं के आधार पर ऐसे रूटों की समीक्षा की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!