Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : नौकरी पाने के चक्कर में बनाए फेक डॉक्यूमेंट, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में युवा बेहतर भविष्य और अच्छी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच कुछ लोग मेहनत का रास्ता छोड़कर गलत तरीकों से नौकरी पाने की कोशिश कर रहे  हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला सोलन जिले से सामने आया है, जहां नौकरी पाने के लिए तीन युवकों ने ऐसा काम किया जिससे सब हैरान हो गए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सोलन जिले के डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी से जुड़ा है। यहां विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अध्यापक सिद्धार्थ ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है-जिन्होंने नौकरी पाने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा किया है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षु बेलदार के 5 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। सरकार के कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुसार, भर्ती मेरिट के आधार पर होनी थी। इसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच शामिल थी।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया। शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट सूची तैयार की गई। अंतिम चयन से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों के 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए उप शिक्षा निदेशकों से सत्यापन करवाया। 

जांच के दौरान मेरिट सूची में शामिल 12 उम्मीदवारों में से 3 के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इन आरोपियों की पहचान कुशवान, भीष्म पंवार और अमरीश कुमार के रुप में हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। SP सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना सोलन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है- ताकि पता चल सके युवकों के साथ इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!