Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : कांग्रेस नेता के घर ED की रेड, दो अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 13 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा.तफरी मच गई, जब अचानक सायरनों की आवाज़ और भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के कड़े सुरक्षा घेरे में दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी हिमाचल के कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक और पर्यटन निगम के चेयरमैन आर एस बाली के गढ़ नगरोटा बगवां में की गई। नगरोटा बगवां क्षेत्र में अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग तरह.तरह की चर्चाएं करने लगे।

सरकारी कर्मचारियों के ठिकानों पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार ईडी की टीमों ने जिन दो लोगों के परिसरों में दबिश दी, उनमें एक व्यक्ति सरकारी मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है, जबकि दूसरा हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (HPSEB) से एसडीओ पद से सेवानिवृत्त हो चुका है। फार्मासिस्ट टांडा मेडिकल कॉलेज में तैनात बताया जा रहा है, वहीं सेवानिवृत्त अधिकारी लंबे समय तक बिजली बोर्ड में अहम जिम्मेदारी निभा चुका है।

संदिग्ध लेन-देन और क्रिप्टो कनेक्शन की जांच

सूत्रों की मानें तो यह छापेमारी क्रिप्टो करेंसी से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन.देन और संभावित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। सुबह से ही ईडी की अलग.अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर मौजूद रहकर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर.बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से सील जैसा कर दिया गया।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि अब तक क्या-क्या जब्त किया गया है या जांच का दायरा कितना व्यापक है। एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

क्रिप्टो मामलों पर ईडी की बढ़ती सख्ती

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से देशभर में क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मामलों पर प्रवर्तन निदेशालय की नजर लगातार सख्त होती जा रही है। कई राज्यों में बड़ी कार्रवाइयों के बाद अब हिमाचल प्रदेश में हुई यह छापेमारी भी उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है। हिमाचल में भी पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी और अवैध योजनाओं के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के फंसने की घटनाएं भी चर्चा में रही हैं।

फिलहाल, नगरोटा बगवां और आसपास के इलाकों में लोग ईडी की इस अचानक हुई कार्रवाई को लेकर तरह.तरह के कयास लगा रहे हैं। सभी की निगाहें अब जांच पूरी होने और एजेंसी की आधिकारिक जानकारी पर टिकी हुई हैंए जिससे यह साफ हो सके कि यह मामला कितनी बड़ी वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!