Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: पेंशनर्ज सम्मेलन में गरजे सीएम सुक्खू, केंद्र और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 18 दिसंबर। घुमारवीं में आयोजित पेंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मुख्यमंत्री के निशाने पर रहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हाल ही में शिमला में हुए भाजपा के सम्मेलन में जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश सरकार पर दिए गए बयानों का पलटवार करते हुए कहा कि नड्डा यह कह गए कि केंद्र ने हिमाचल को जो मांगा गया, वह दिया गया। इस पर चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि यदि ऐसा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल को दिलवाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा एनपीएस का 9300 करोड़ रुपये का अंशदान और ओपीएस के तहत केंद्र पर बकाया 1600 करोड़ रुपये की देनदारी भी हिमाचल को दिलाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आपस में पांच गुटों में बंटे हुए हैं और सभी के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते।

सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रदेश को दी जा रही आर्थिक सहायता के सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश को उसका पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा है, जिससे आम जनता और पेंशनर्ज वर्ग को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र से अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!