Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कीरतपुर–मनाली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 14 दिसंबर। बिलासपुर जिला के कीरतपुर–मनाली फोरलेन पर कोठी (ऋषिकेश) फोरलेन के समीप आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। सड़क किनारे पैदल जा रही 7 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। हालांकि, एम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मृत बच्ची की पहचान तृषा पुत्री देव राज, निवासी गांव सलोंन, डाकखाना हरलोग, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की जांच यातायात पुलिस थाना भगेड़ द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!