Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चोरों के हौसले बुलंद, आईपीएस अधिकारी के सरकारी आवास से लैपटॉप सहित सामान चोरी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बद्दी, 18 नवंबर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने पुलिस अधिकारी के सरकारी आवास को भी नहीं छोड़ा। घटना तहसील कार्यालय के पास स्थित एक आईपीएस अधिकारी के सरकारी आवास की है, जहां अज्ञात चोर ताला तोड़कर लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित आईपीएस अधिकारी का हाल ही में बद्दी से तबादला हुआ था, लेकिन वह अपना सामान अभी तक आवास से नहीं ले गए थे। इसी बीच जब उन्हें सूचना मिली कि उनके सरकारी घर का ताला टूटा हुआ है, तो वह मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर अधिकारी हैरान रह गए क्योंकि आलमारी से लैपटॉप सहित कई जरूरी सामान गायब था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सरकारी आवास तहसील कार्यालय और एसपी आवास के बिल्कुल पास स्थित है, बावजूद इसके चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से बद्दी क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों पर लगाम लगाने में सफल नहीं हुई है। अब आईपीएस अधिकारी के आवास में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!