Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कार ब्लास्ट की चपेट में आया हिमाचल का व्यक्ति, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 11 नवंबर। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार की शाम हुए बम धमाके में हिमाचल प्रदेश का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। घायलों की सूची में हमीरपुर जिला निवासी तिलक राज (उम्र 45 वर्ष) का नाम शामिल है। घटना के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलक राज हमीरपुर जिले के निवासी और कृष्ण चंद के पुत्र हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह दिल्ली में किस काम से मौजूद थे और धमाके वाली जगह पर कैसे पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही पार्किंग में खड़ी कार में धमाका हुआ, तेज आग और मलबे के साथ तिलक भी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। उनकी हालत पर चिकित्सक निगरानी बनाए हुए हैं। स्थानीय स्तर पर अभी यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि तिलक राज दिल्ली में नौकरी करते हैं या किसी निजी काम के सिलसिले में वहां थे। परिवार से भी संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जो स्वयं हमीरपुर जिले से आते हैं, ने धमाके की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तिलक राज के उपचार से संबंधित जानकारी तुरंत एकत्र कर परिजनों को उपलब्ध कराई जाए

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में एक कार में सोमवार शाम करीब 6:55 बजे विस्फोट हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि आग ने आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों में दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं।

घटना के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक ने सीमावर्ती जिलों—ऊना, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर और सिरमौर में निगरानी बढ़ाने और सीमाओं पर सख्ती से वाहन जांच के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!