Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल की तीन सीमेंट फैक्टरियों में पूर्व सैनिक लगा सकेंगे अपने ट्रक, पूर्व सैनिक निगम ने दी मंजूरी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 13 नवंबर। हिमाचल प्रदेश की तीन प्रमुख सीमेंट फैक्टरियों — बरमाणा, बागा और दाड़लाघाट — में अब पूर्व सैनिक अपने ट्रक अटैच कर सकेंगे। इसके लिए पूर्व सैनिक निगम ने मंजूरी प्रदान कर दी है। निगम ने पूर्व सैनिकों को दो माह की समय सीमा दी है, जिसके भीतर उन्हें अपने ट्रकों को संबंधित फैक्टरियों में अटैच करना होगा। तय समय में प्रक्रिया पूरी न करने पर पुनः अनुमति लेनी होगी।

प्रदेश की तीनों फैक्टरियों में इस समय कुल 1,762 ट्रक पूर्व सैनिकों के माध्यम से सीमेंट ढुलाई का कार्य कर रहे हैं। इनमें बरमाणा फैक्टरी में 1,409, बागा में 126 और दाड़लाघाट में 227 ट्रक शामिल हैं। वर्तमान में 168 ट्रकों की कमी चल रही है, जिसे पूरा करने के लिए पूर्व सैनिक निगम ने नए ट्रक लगाने की अनुमति दी है।

निगम की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि फैक्टरी में अटैच किए जाने वाले ट्रक मॉडल-2015 से अधिक पुराने नहीं होने चाहिएं। यदि कोई ट्रक दस वर्ष से अधिक पुराना है, तो उसे अटैच करने की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि 2015 या उसके बाद के मॉडल वाले ट्रकों को शामिल किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की सीमेंट फैक्टरियों में सामान्य नागरिकों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को भी रोजगार के अवसर देने का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था के तहत पूर्व सैनिकों को सीमेंट ढुलाई में वरीयता दी जाती है। पूरे प्रदेश के पूर्व सैनिक इन फैक्टरियों में अपने ट्रक लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के सीएमडी पी.एस. अत्री ने बताया कि तीनों सीमेंट कंपनियों की डिमांड के अनुसार 168 नए ट्रकों को लगाने की मंजूरी प्रदान की गई है। इससे न केवल पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि ढुलाई कार्य में भी सुगमता आएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!