न्यूज अपडेट्स
धर्मशाला, 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सायंकाल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए धर्मशाला पहुंचे। उनके आगमन पर मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होने वाला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
