Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: फोरलेन से शॉर्टकट ले रहीं निजी बसें, परिवहन विभाग ने आरटीओ को दिए जांच के आदेश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 17 नवंबर। जिला बिलासपुर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में निजी बसों द्वारा निर्धारित रूटों की अनदेखी पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में निदेशालय परिवहन, हिमाचल प्रदेश ने रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आरटीओ) बिलासपुर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायतों कोठीपुरा, कल्लर, कचोली, छड्डोल, बनेर और स्वरघाट की ओर से शिकायत मिली थी कि कुछ निजी बस ऑपरेटर है जो अपनी निर्धारित रूटों पर न चलकर फोर-लेन मार्ग से शॉर्टकट ले रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाली मूल बस सर्विस प्रभावित हो रही है।

शिकायत में कहा गया है कि बसें गांवों वाले रूट को बायपास कर रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों, खासकर विद्यार्थियों और नौकरीपेशा ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन रूटों पर बसें न चलने से कई लोगों की दैनिक आवाजाही बाधित हो रही है।

परिवहन विभाग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ बिलासपुर को तथ्यों की जांच कर दोषी ऑपरेटरों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभाग ने विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!