Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : DC राहुल कुमार ने सदर थाना किया औचक निरीक्षण, NDPS मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 12 नवंबर। उपायुक्त राहुल कुमार ने बुधवार को सदर पुलिस थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण और अपराध नियंत्रण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने थाना प्रभारी से शहर में बढ़ते अपराधों और विशेष रूप से एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हो रहे मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अपराध रजिस्टर का गहन निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही, ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जो नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं।

उपायुक्त ने थाना परिसर में कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, पुलिस बैरक और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और अनुशासन किसी भी थाने की कार्यकुशलता का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को स्वच्छता और सुव्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए।

डीसी ने फरियादियों के लिए बनाए गए आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दैनिक रूप से दर्ज किया जाए, ताकि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क एवं सक्रिय रवैया अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को प्रो-एक्टिव पुलिसिंग की भावना से कार्य करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी राहुल कुमार ने पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया और उनकी कार्यक्षेत्रीय चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पुलिस बल को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!