Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पालमपुर में बनेगा आधुनिक हेलीपोर्ट, अगले अप्रैल से शुरू होंगी हेलीकॉप्टर सेवाएं

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
पालमपुर, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पालमपुर में 19.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक हेलीपोर्ट की आधारशिला रखी। एक दिवसीय दौरे के दौरान किए गए इस शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीपोर्ट में यात्री टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन, उपयोगिता भवन सहित यात्रियों के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि परियोजना को अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद चंडीगढ़ और शिमला के लिए किफायती किराए पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि पालमपुर में प्रस्तावित पर्यटन गांव की योजना कुछ भाजपा नेताओं द्वारा अदालत जाने के कारण रुकी हुई है, लेकिन सरकार इसे दोबारा आगे बढ़ाने के प्रयास कर रही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का निरीक्षण कर मरीजों व स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा सभी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं का रास्ता साफ

विधायक आशीष बुटेल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही क्षेत्र की लगभग 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि गोपालपुर CHC के नए भवन, डिजिटल एक्स-रे और एम्बुलेंस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस अवसर पर HPTDC के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, आईटी एवं नवाचार के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कृषि विकास बैंक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, ऊन महासंघ अध्यक्ष मनोज ठाकुर, APMC कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!