Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ऊना के युवक की खरड़ में हत्या, शिवांग को दोस्त ने मारी गोली

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 05 अक्टूबर। ऊना जिला के उपमंडल अम्ब की पंचायत दिलवां के दियाड़ा गांव के युवा शिवांग राणा (21) की दोस्त के हाथों गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार देर रात यह घटना चंडीगढ़ के खरड़ क्षेत्र में घटी, जहां शिवांग अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। जानकारी के अनुसार 4 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे शिवांग अपने दोस्तों शामिन्दर, शिवांश, ओम और धीरज के साथ ऊना से चंडीगढ़ के लिए निकला था। ये सभी दोस्त मिलकर समय बिताने और घूमने जा रहे थे।

रात को सभी खरड़ स्थित रैस्टोरैंट में खाने-पीने का सामान लेने के लिए रुके। वहीं पर उनकी मुलाकात 2 अन्य युवकों हैरी और मानव से हुई। बताया जा रहा है कि हैरी बरनोह (ऊना) का रहने वाला है। सभी ने साथ में समय बिताने का फैसला किया और एक फ्लैट में चले गए, जहां उन्होंने खाना खाया और मस्ती की। इसी दौरान हैरी ने दोस्तों को बताया कि उसके पास पिस्तौल है और वह नीचे जाकर अपनी बाइक से पिस्तौल लेकर आया।

उसने सभी को वह हथियार दिखाया। उसके बाद सभी दोस्त सो गए। सुबह हैरी और मानव घर जाने की तैयारी कर रहे थे। मानव जूते पहन रहा था और बाकी दोस्त सो रहे थे। इसी दौरान हैरी ने अचानक पिस्तौल उठाकर शिवांग पर गोली चला दी। गोली लगते ही शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हैरी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद बाकी दोस्त तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और हैरी की तलाश शुरू कर दी है।

शिवांग राणा की मौत की खबर जैसे ही गांव दियाड़ा पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शिवांग के पिता का निधन पहले ही हो चुका था और अब वह अपनी मां और छोटे भाई को छोड़कर चला गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!