Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर कसा तंज, नहीं चलती सरकार तो छोड़ दें कुर्सी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 01 अक्टूबरहिमाचल प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री केवल केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि विदेश दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री ने 1500 करोड़ रुपये न मिलने का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, जबकि सच्चाई यह है कि आपदा के समय स्वयं प्रधानमंत्री प्रदेश का दौरा कर चुके हैं और मदद का भरोसा भी दिला चुके हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लंदन से लौट आए हैं और आज उन्होंने राजधानी शिमला से केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। सीएम सुक्खू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1500 करोड़ की सहायता की घोषणा तो कर गए, लेकिन अभी तक उसका एक भी पैसा नहीं मिला है। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी सवाल किया था कि वह बताएं कि प्रदेश को केंद्र से आपदा राहत कब मिलेगी। सीएम सुक्खू ने कहा था कि अगर राहत समय पर मिले तो ही उसका फायदा है, अन्यथा दो साल बाद राहत पैकेज देने का कोई लाभ नहीं होता है। अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि देश का प्रधानमंत्री गाली-गलौज की राजनीति से ऊपर है। यदि उन्हें लगता है कि केंद्र ही सब कुछ करेगा तो सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि प्रदेश सरकार खुद अपने दायित्व निभाने में नाकाम रही है और अब जनता को गुमराह करने के लिए केंद्र पर दोष मढ़ा जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के बेटे संजय शांडिल द्वारा विभागीय भ्रष्टाचार पर उठाए गए सवालों का हवाला देते हुए कहा कि अब तो सरकार के अपने ही लोग उसकी नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार अब खुद अपनी ही व्यवस्था से घिर चुकी है।

जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों और पेंशनरों के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने और कर्मचारियों को राहत देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब हाल यह है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन तक नहीं मिल रही। कर्मचारी सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं और सरकार उनके साथ छलावा कर रही है।

वहीं] मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पलटवार करते हुए भाजपा पर बेटियों की शिक्षा को लेकर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाना और उनके सपनों को उड़ान देना सरकार का धर्म है। समाज में समानता तभी आएगी जब बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी। हिमाचल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर बताता है कि दोनों दल आगामी समय में एक-दूसरे को घेरने के लिए कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे। एक तरफ विपक्ष सरकार को "अक्षम और भ्रष्ट" बताकर घेर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष भाजपा को "विकास विरोधी" ठहराने में जुटा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!