Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : अधिकारियों पर सख्त हुए CM सुक्खू, 10 बजे ऑफिस पहुंचे सभी अधिकारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 10 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में कामकाज को लेकर कुछ फैसले लिए हैं। इसी में से एक फैसला अधिकारियों पर सख्ती लागू कर रहा है। CM ने आदेश दिए हैं कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे ऑफिस पहुंचे और समय पर हाजिरी लगाएं।

CM सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक ले रहे थे जब उन्होंने ये आदेश जारी किए। CM ने कहा कि सचिवालय में अनुशासन व कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध उपस्थिति जरूरी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो इन घोषणाओं की प्रगति पर नजर रखेंगे। मीटिंग में CM ने स्पष्ट किया कि मुख्य सचिव और और प्रधान आईटी सलाहकार हर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे।

ऐसे में योजनाओं और घोषणाओं की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा सके। वहीं जयराम ठाकुर की अनुराग व कंगना पर बयानबाजी पर मीटिंग के बाद CM ने कहा कि मैं तो काफी समय से कह रहा हूं कि BJP गुटों में बंटी हुई पार्टी है।

CM ने आगे कहा कि जयराम ठाकुर का दर्द छलक कर सबके सामने आ गया है व अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लग रहे थे। CM बोले कि BJP के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। BJP सच्चाई पता करने के बजाय शोर मचाने का काम करती है।

BJP कभी विमल नेगी का केस लेकर आती है तो कभी टॉयलेट टैक्स की बातें करने लगती है। कभी मेरी विदेश यात्रा पर बातें बनाने लगते हैं। CM बोले कि BJP मेरे कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं को भेज मेरे खिलाफ नारे लगवाती है।

CM ने कहा कि मेरी छवि को बदनाम करने के लिए BJP एक सुनियोजित योजना के तहत काम कर रही है। बालूगंज में तो एक स्पेशल सेल खोला गया है। हम इससे घबराने वाले नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!